Winter Fruits

सर्दी का मौसम (Winter Fruits) जितना खुशनुमा होता है, वही इसमें बीमारियों का होने का

खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है।

यह अपने साथ कई तरह के इंफेक्शन, और बीमारियों को लेकर आता है।

इसमें सर्दी जुकाम होना तो आम बात है इसलिए सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन किया जाता है

जिससे हमारा शरीर गर्म रहे।

साथ ही सर्दियों में कुछ ऐसे फल भी पाए जाते है जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है

और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

तो आज के पोस्ट में हम बतायेगे की सर्दियों में किन किन फलो (Winter Fruits) का सेवन करना चाहिए।

Table of Contents

1. अमरूद (Guava) – Winter Fruits

अमरूद  सर्दियों में मिलने वाला एक बहुत ही लाभकारी फल (Winter Fruits) है।

यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर में इंफेक्शन से लड़ता है।

इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है जो दिल और ब्लड शुगर के लिए अच्छा मन जाता है।

फाइबर होने के कारन यह हाजमा और पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है. 

इसके अलाबे इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम भी होता है जो हमारी

इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है।

100 ग्राम अमरूद में सिर्फ 8.92 ग्राम चीनी होता है इसलिए इसे मधुमेह के रोगी के लिए अच्छा फल माना जाता है।

2. नाशपाती (Pear) – Winter Fruits

सर्दियों के मौसम (Winter Fruits) में नाशपाती का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

क्यूँकि इसमें विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते है जो हमारे शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है।

साथ ही इसका इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जो हमारे शरीर में होने वाले सूजन में रहत देता है।

यह आंत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन को भी संतुलित रखता है।

3. संतरा (Orange) – Winter Fruits

सर्दियों में संतरा (Winter Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

इसमें विटामिन सी और कैल्शियम भरपुर मात्रा में होता है। जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है

और संक्रमण को कम करता है।

ये हमारे हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कम करने में भी सहायक होता है।

इसमें फाइटोकेमिकल्सं भी पाया जाता है जिनमें कैंसर रोधी गुण होते हैं।

इसके अलावा यह किड़नी संबंधी बीमारियों के लिए भी अच्छा होता है।

Winter Fruits

4. सेब (Apple) – Winter Fruits

सेब सबसे लोकप्रिय और पोषण से भरपूर फलों (Winter Fruits) में से एक है।

कहा जाता है की रोजाना एक सेब आपको डॉक्टर से हमेशा दूर रखता है

क्यूँकि रोजाना सुबह एक सेब खाने से सभी तरह बीमारियों से दूर रहते है।

इसमें भरपूर  मात्रा में फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम, विटामिन K और विटामिन B होते हैं.

इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट दिल को सेहतमंद रखता है

और टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर और अल्जाइमर के खतरे को कम करता है।

इसके अलावा, सेब हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन और मेटॉबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो न्यूरोलॉजीकल स्वास्थ्य में सुधार करते हैं

और अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करते हैं।

यह  मधुमेह और थ्रोम्बोटिक स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है।

5. मौसम्बी (Sweet Lemon) – Winter Fruits

सर्दियों में मौसम्बी (Winter Fruits) का सेवन अच्छा माना गया है।

इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को  बूस्ट  करता है।

इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपके हाजमे और पेट सम्बन्धी बीमारियों में कारगर होता है।

इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है।

6. अनार (Pomegranate) – Winter Fruits

अनार को भी सर्दियों के मौसम में सेहतमंद फलों (Winter Fruits) में से एक माना जाता है।

यह खून को पतला करता है जो ब्लड प्रेशर, दिल, वेट लॉस और स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

इसमें ग्रीन टी और रेड वाइन की तुलना में  तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

यह शरीर को सर्दी, फ्लू आदि जैसे ढेर सारे संक्रमणों से बचाता है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट होते हैं मानसून में संक्रमण से शरीर को बचाने का काम करते हैं।

यह  पाचन तंत्र और पेट के कैंसर कोशिकाओं की सूजन को कम करता है। .

इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं।

यह शरीर के तनाव को भी कम करता है और क्षति को रोकता है।

इसके साथ ही यह फल ब्लड थिनर के रूप में भी जाना जाता है।

यह रक्तचाप के रोगियों के लिए भी बड़ा उपयोगी होता है।

यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

सर्दियों में ब्लड से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

ऐसे में आप अनार का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा स्किन पर निखार लाने और वजन को घटाने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैँ।

इससे शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। साथ ही सर्दियों में होने वाली परेशानी कम होगी।

इसमें  एलैजिक एसिड, एलैजिटानिंस, प्यूनिसिक एसिड, फ्लेनॉयड, एंथोसायनिन जैसे बायोएक्टिव यौगिक पाये जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। 

अनार का उपयोग परजीवी और माइक्रोबियल संक्रमण, डायरिया, अल्सर, रक्तस्राव और श्वसन संबंधी समस्याओं के इलाज में किया जाता है।

यह प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को उत्तेजित करता है जिससे यह संक्रमण से लड़ने में सक्षम होता है और बीमारियों से हमें छुटकारा दिलाता है।

7. पपीता (Papaya) – Winter Fruits

पपीता (Winter Fruits) में  विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है।

साथ ही इसमें  लाइकोपेन जैसे एंटी कैंसर एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

अन्य फलों और सब्जियों की तुलना में पपीता में लाइकोपेन की मात्रा ज्यादा होता है।

यह पाचन में भी सुधार करता है. इसके अलासाथ ही वजन को सतुलित करता है।

इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। 

यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल रखता है.

यह शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मांग को पूरा करता है.

ऐसे में अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने संभावना कम हो जाती है।

यह शरीर की गर्मी बढ़ाता है और ठंड से निपटने का एक प्राकृतिक और पौष्टिक तरीका है।

पपीता ताकत से भरपूर होता है और कफ को भी प्रभावी ढंग से संतुलित करता है।

यह हृदय और पाचन संबंधी समस्या्ओं में भी कारगर होता है।

8. अनानास

अनानास पोषण से भरपूर होता है इसलिए इसे पोषण का सुपरस्टार (Winter Fruits) भी कहा जाता है। 

एक कप अनानास डेली इनटेक में 131 फीसदी विटामिन C और  76 फीसदी मैगनीज देता है। 

इसमें ब्रोमेलैन पाया जाता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी एंजाइमों का मिश्रण होता है और जिसमे प्रोटीन को पचाने की क्षमता होता है।

साथ ही इसमें पाया जाने वाला ब्रोमेलैन कैंसर और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।

9. क्रैनबेरीज

क्रैनबेरीज के सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी पूरा होती है।

यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज होने के रिस्क को कम करता है।

10. कीवी फल (Kiwi Fruit):

कीवी फल (Winter Fruits) में विटामिन सी, एंटीऑक्सीआडेंट और अन्या बहुत से पोषक तत्वर भरपूर मात्रा में होते हैं।

जिसके कारण सर्दीयों में कीवी फल खाने से कई तरह के बीमारियों से दूर रहते है।

इसमें विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो हृदय रोग , पाचन सम्बन्धी रोग में कारगर होता है।

इसके अलाबे इसमें आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक और आयरन भी होता है। जिसके वजह से यह हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया और अस्थमा के इलाज में भी कारगर होता है।

यह एक विदेशी फल है लेकिन डेंगू की बीमारी में इसका मांग बढ़ जाता है

क्यूँकि यह इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत बनाता है और संक्रमण को कम करता है।

इसके अलावा ये फल ब्लड क्लॉटिंग, हाई ब्लड प्रेशर में भी कारगर होता है।

यह आंखों की रोशनी को भी सुधारता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर से फ्री रैडिकल्स को भी हटाता है।

11. शरीफा (Custard Apple):

शरीफा व्यापक रूप से सर्दियों के मौसम में ही मिलता है।

इसमें विटामिन सी, बी6 प्रचुर मात्रा में होता है।

साथ ही इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी में होते हैं.

इसमें  एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ता है और सक्रमण को कम करता है। 

नियमित रूप से सीताफल का सेवन आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने में मदद करता है। 

12. आलूबुखारा (Plum):

आलूबुखारा  विटामिन A, C और K, तांबा, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरा होता है।

यह भूख को बढ़ावा देता है और पाचन, रक्त परिसंचरण और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।

यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर वाले कम कैलोरी वाले फल होते हैं।

इनमें विटामिन C की मात्रा प्रचुर होती है ,

जो संक्रमण के खिलाफ शरीर की सुरक्षा को मजबूत करता है और ऊर्जा देने वाले आयरन की मात्रा को बढ़ाता है।

आलूबुखारा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकता है।

इसके अलावा आलूबुखारा में कैंसररोधी गुण मौजूद होता है।

सर्दियों में आलूबुखारा का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है।

ठंड में आलूबुखारा आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है।

आलूबुखारा में कैंसर से लड़ने की भी क्षमता होती है और यह सर्दियों के मौसम में शरीर को मजबूती प्रदान करता है।

13. केला (Bananas):

अकसर लोग सर्दियों में केला (Winter Fruits) खाने से परहेज करते है क्यूँकि इससे सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है।

लेकिन  सर्दियों में केला खाना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

रोजाना एक केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

अगर पहले से ही सर्दी-जुकाम है, तो केला का सेवन न करे।  यह आपके लिए नुकसान कर सकता है।

इसमें ऐसे पोषक तत्वड और खनिज पदार्थ होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है और पाचन को भी ठीक रखती है।

14. स्टार फ्रूट (Star fruit)

स्टार फ्रूट को कैरम्बोला के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें आमतौर पर पाँच खंड होते हैं, जो इसे एक तारे का आकार देते हैं।

इसलिए इसे स्टार फ्रूट के नाम से जाना जाता है।

यह मधुमेह और स्तनपान बढ़ाने में कारगर होती है।

और मुख्य रूप से फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों में पाया जाता है।

यह  शरीर में विषाक्तता के स्तर को कम करता है।

इसके साथ ही यह पाचन, रक्तचाप में कमी और गर्भावस्था के दौरान कई लाभों के साथ आता है।

एक मध्यसम आकार के स्टार फल में विटामिन सी की उतनी मात्रा होती है जो हमारे दैनिक आवश्यकता का 50 प्रतिशत  होता है।

विटामिन सी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने का कम करता है।

इसके अलावा इसका नि‍यमित सेवन शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को भी बढाती है। जो की प्रतिरक्षा शक्ति का प्रमुख अंग होता है।

15. पैशन फ्रूट (Paission Fruit):

पैशन फ्रूट (Winter Fruits) गर्म प्रदेशो में पाया जाता है।

यह एक बैंगनी और पीले रंग का फल होता है जिसके गूदे और बीज एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं।

यह आपके शरीर में रक्त वाहिकाओं, मांसपेशियों और कोलेजन को स्वस्थ बनाने का काम करता है।

इसके गूदे और कुरकुरे बीजों में 8% विटामिन A होता है जो विटामिन A की दैनिक आवश्यकता को पूरा करता है।

यह स्वस्थ आंखो, कोशिकाओं, प्रजनन और प्रतिरक्षा प्रणाली में कारगर है।

इसमें  विटामिन सी, कैरोटीन और क्रिप्टोसक्सैंषथिन होता है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है।

इसमें मौजूद विटामिन सी सफेद रक्ता कोशिकाओं के उत्पादन को भी बढ़ाता है।

इसलिए सर्दियों के मौसम में इस फल का सेवन करना फायदेमंद होता है।

FAQ :

1. सर्दी में कौन से फल (Winter Fruits) खाने चाहिए? (Which fruits should be eaten in winter?)

अनार, संतरा, मौसम्बी, किवी, सेब, अनानास

कौन सा फल सबसे गर्म होता है?

चीकू,आड़ू, लोंगान, लीची और चेरी

 तटस्थ फलों में अनानास, अंगूर, नागफनी और प्लम

2. कौन से फल की तासीर गर्म होती है? (Which fruit has a warming effect?)

खजूर

यह फल और ड्राई फ्रूट दोनों ही कैटेगरी में आता है। 

इसकी तासीर बेहद गर्म होती है।

इसमें भारी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम आदि जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं तो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

इसके साथ ही यह बॉडी में गर्माहट लाने में भी बहुत मददगार है।

3. सुबह खाली पेट कौन कौन से फल खा सकते हैं? (Which fruits can be eaten empty stomach in the morning?)

खाली पेट खाए जाने वाले टॉप बेस्ट फ्रूट

तरबूज (Watermelon)

पपीता (Papaya)

कीवी (Kiwi)

ब्लूबेरी (Blueberry)

4. पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? (Which fruit should be eaten to strengthen the digestive system?)

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए खाएं ये फल (Winter Fruits)

अमरूद

सेब

पपीता

केला

संतरा

आप इन्हें भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं : You may also like to read these.

आप हमारी वेबसाइट Learn With Vikas(https://learnwithvikas.com/) पे जाके और भी नए-नए जानकारी और बेहतरीन खबरों(news) को hindi में पढ़ सकते है।

By Vikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *