Winter Tourist Places

Winter Tourist Places: यात्रा के लिहाज से भारत में बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं।

यहाँ हर मौसम के लिए आपको घूमने की जगह मिल जायेगा लेकिन घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा होता है।

सर्दियों में घूमने के लिए भी भारत में बहुत सारे खूबसूरत जगह है।

आज के इस पोस्ट में वैसे ही कुछ जगह के बारे में बतायेगे।

अगर आप भी इस सर्दी में कहीं घूमने जाने की सोच रहे है तो आप मेरे बताये गए किसी एक जगह को चुन सकते है।

winter tourist places

1. गुलमर्ग (Gulmarg) – Winter Tourist Places

गुलमर्ग को “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है। गुलमर्ग का मतलब होता है – “फूलों का वन”।

सर्दियों में यहाँ का पारा शुन्य से 15 डिग्री नीचे तक चल जाता है।

ऐसे मौसम में भारी संख्या में लोग यहाँ  बर्फ़बारी का आनंद लेते है।

स्कीईंग करने वालों के लिए भी यह पहली पसंद है, धरती पर चारो तरह फैली बर्फ की चादर लोगो को बहुत आकर्षित करता है।

यह वैसे तो बहुत खूबसूरत जगह है लेकिन सर्दियों में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। 

यह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है और श्रीनगर से 57 कि.मी. की दुरी पर है।

गुलमर्ग में एक बहुत ही खूबसूरत गोल्फ कोर्स है जो 1500 यार्ड में फैला है।

साथ ही यहाँ पर आप अल्फा थर झील पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। यह झील 6 महीने के लिए जमीं ही रहती है

और यह गुलमर्ग से 13 किमी दूर है। इसके अलाबे यहाँ पर सैलानियों के लिए ‘खिलन-मार्ग’ एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

इसके साथ यहाँ गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व, बाबा रेशी मंदिर और अल्पादर की जमे हुए अल्पाइन झील भी प्रमुख जगह है।

यहाँ अपर्वथ चोटी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी स्नो एक्टिविटीज, केबल राइड लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आता है।

यहाँ कई तरह के लक्जरी होटल के साथ कॉटेज और झोपड़ियों के अलाबा कई तरह के आवास  उपलब्ध है।

2. औली (Auli) – Winter Tourist Places

औली सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

यह उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित है।

गढ़वाली में औली को औली बुग्याल अर्थात् “घास के मैदान” कहा जाता है।

यह समुद्रतल से 2500 मी० से 3050 मी० तक की ऊंचाई पर स्थित है।

सर्दियों में औली की ढलानों पर 3 मी० मोटी बर्फ की चादर बिछी होती है।

यहाँ आप जोशीमठ से सड़क या रोपवे के माध्यम से पहुँच सकते है।

यहाँ से नंदादेवी, नीलकंठ, दूनागिरी और माना पर्वत की  चोटियों का बड़ा मनोरम दृशय दिखाई देता है।

इसे भारत की स्कीइंग राजधानी भी कहा जाता है।

यहाँ पूरे साल  हरी-भरी घाटियां दिखती है लेकिन सर्दियों में इसका नजारा कुछ अलग ही होता है।

हालांकि औली में स्कीइंग मुख्य आकर्षण का केन्द्र है परन्तु इसके अलावा केबल कार सवारी तथा रोप लिफ्ट, या अन्य आउटडोर खेल जेसे स्नोमैन बनाना या स्नोबॉल लड़ाई भी सैलानियों को बहुत पसंद आता है।

3. कुल्लू और मनाली (Kullu And Manali):

कुल्लू और मनाली सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है।

यह हिमाचल प्रदेश के दो हिल स्टेशन हैं जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। 

इसका नाम भारत की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

कुल्लू घाटियों, सुरम्य स्थलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है और मनाली नदी, पहाड़ों और साहसिक

गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच बसा मनाली हिल स्टेशन

देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।

यहाँ के हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों को फैलाते हुए, झरने और नदियाँ

सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को एक खास अनुभव देते हैं।

सैलानियों को यहाँ बर्फबारी का आनंद लेने, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और स्कीइंग करने में बहुत मज़ा आता है।

मनाली में स्थित सोलंग घाटी सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है, सोलंग घाटी न सिर्फ

आसपास के कुछ लुभावने दृश्य के लिए प्रशिद्ध है, बल्कि इसकी ढलाने भी एक बहुत

लोकप्रिय स्कीइंग पर्यटन स्थल है, खासकर सर्दियों के यहां लोग स्कीइंग का मजा लेने ही आते हैं।

4. धर्मशाला (Dharamshala) – Winter Tourist Places

धर्मशाला  सर्दियों में घूमे के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है।

यह हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा ज़िले में स्थित है और यह काँगड़ा से 16 किमी की दूरी पर स्थित है।

यह हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी है और इसे ‘छोटा ल्हासा’ भी कहा जाता है।

धौलाधार रेंज से घिरा, मोटी अल्पाइन वनस्पति, संकरी गलियां और औपनिवेशिक इमारतें,

इसे भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं। यहाँ तिब्बतियों के एक बड़े समुदाय की

उपस्थिति अक्सर देखने को मिलता है जिससे यहाँ का भोजन, संगीत और परिवेश में भी

इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

5. मसूरी (Mussoorie) – Winter Tourist Places

मसूरी सर्दियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है और यह उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

यह हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित है और इसे “क्वीन ऑफ हिल्स” के नाम से भी जाना जाता है।

यह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर है और इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 7000 फीट है।

मसूरी शिवालिक पर्वत और दून घाटी के अद्भुत दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है और

इसके यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।

अगर  खूबसूरत पहाड़ियों के साथ प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए एक आदर्श जगह है।

यहाँ  घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान

पूरा शहर बर्फ की चादर से ढंका होता है।

जिससे यहां रात में तापमान शून्य डिग्री तक गिर जाता है।

6. शिमला (Shimla) – Winter Tourist Places

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी  है  और यह सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन  में एक है।

यह समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।

यहां की ऐतिहासिक मंदिरों और औपनिवेशिक शैली की इमारतें देश के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ऒर आकर्षित करती है।

वैसे तो शिमला में सालो भर  मौसम सुहावना होता है लेकिन सर्दियों में घूमने के लिए शिमला का मौसम

सबसे अच्छा माना जाता है।

7. कसौली (Kasauli) – Winter Tourist Places

कसौली हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 60 किलोमीटर की दूरी पर है और यह शहर की भीड़ और शोर से दूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।

अगर आप सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए कोई शांतिपूर्ण जगह की तलाश कर रहे है तो कसौली

आपके लिए सबसे अच्छी जगह होगा।

यहां पर राइडिंग, रोप-वे, पहाड़ो पर ट्रैकिंग, लॉन्ग ड्राइव आदि का मजा ले सकते हैं।

देवदार के सुंदर जंगलों के बीच स्थित कसौली में ब्रिटिशों द्वारा निर्मित भव्य विक्टोरियन इमारतों काफी प्रसिद्ध है,

जिसका रहस्यमय इतिहास और निर्मल वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

कसौली एक हिल स्टेशन है और इस क्षेत्र के घने जंगलों में कई तरह के जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियाँ भी पाई जाती है।

भले ही कसौली हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों की तरह लोकप्रिय नहीं है लेकिन यहाँ का शांत वातावरण

और आकर्षक शांति हर किसी को यहां आने के लिए मजबूर करती है।

कसौली अपने प्राकृतिक दृश्यों और शांत वातावरण से आपके मन को एक अदभुद शांति प्रदान करेगा।

अपने सुहावने मौसम के लिए मशहूर कसौली में आप बदलते मौसम का रोमांचक एहसास कर सकते हैं।

यहां पर कुछ ही समय में बादल छा जाते हैं तो कुछ ही समय में सूरज की किरणें निकल आती हैं।

इसके अलावा कसौली में बान, चीड़, देवदार के पेड़ों आदि के साथ जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए भी जाना जाता है।

8. लेह लद्दाख (Leh Ladakh) – Winter Tourist Places

लेह, लद्दाख़ केन्द्र शासित प्रदेश की राजधानी है। यह पूरे लद्दाख़ प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।

यह समुद्र तल से 3,524 मीटर की ऊँचाई पर, श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण में स्थित है।

यह भारत के प्रनुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

लद्दाख काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर दक्षिण में मुख्य महान हिमालय तक फैला हुआ है।

अपने कठिन रास्तों, खूबसूरत बर्फबारी और कई साहसिक गतिविधियों की वजह से लेह लद्दाख सर्दियों में

घूमने के लिए उत्तर भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है।

लेह लद्दाख अपने आकर्षक मठों,खुबसूरत झीलों, पर्यटन स्थलों और शानदार बाजारों के बजह से

देश-विदेश के पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह बनी हुई है।

लेह लद्दाख का सबसे प्रमुख आकर्षण बर्फ से जमे हुए अविश्वसनीय ट्रेक है।

यदि आप ट्रेकिंग के शौक़ीन है तो सर्दियों के मौसम में लद्दाख घूमने अवश्य जाये।

जहाँ आप चादर ट्रेक सहित अन्य बर्फ से ढके ट्रेको पर ट्रेकिंग कर सकते है।

यह आकर्षक मठों,खुबसूरत झीलों, पर्यटन स्थलों और शानदार बाजारों के लिए लोकप्रिय है।

9. ऋषिकेश (Rishikesh) – Winter Tourist Places

ऋषिकेश उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 43 कि.मी दूर और हरिद्वार  से 25 कि.मी. दूर है।

यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’

के रूप में जाना जाता है।

यह वाइटवाटर राफ्टिंग, कैंपिंग और कैफे स्पॉट के बहुत लोकप्रिय है।

इसे तीर्थ नगरी और हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है।

प्राचीन समय में ऋषियों-मुनियों ने यहां पर ध्यान, योग और प्रार्थना की थी।

वर्ष 2015 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार को भारत के ‘जुड़वां राष्ट्रीय विरासत शहरों’ की उपाधि दी थी।

यदि आप ऋषिकेश घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको यहां देखने वाली जगहों के बारे में बताते हैं।

हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश कई प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम

और साहसिक खेलों जैसे आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 

ऋषिकेश गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, यहाँ पर आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद सिखाने वाले कई आश्रम हैं।

पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश को भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है,

क्योंकि यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग आदि साहसिक खेल किये जाते हैं।

ऋषिकेश सर्दियों के मौसम में यात्रा करने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है

क्योंकि 20 डिग्री और 6 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ ऋषिकेश की

प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में

भाग लेने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा समय है।

यह चार धाम तीर्थ यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है और न केवल तीर्थयात्रियों के लिए

बल्कि उन लोगों के लिए आदर्श स्थान है, जो औषधि, योग और हिंदू धर्म के अन्य पहलुओं में रुचि रखते हैं।

10. लैंसडाउन (Lansdowne) – Winter Tourist Places

लैंसडाउन उत्तराखंड में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित है और सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है।

यह समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित  है और शहरी दुनिया से बिलकुल अलग एक प्रचीन शहर है।

लैंसडाउन अपने चारों ओर से बर्फ से ढके पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ।

सर्दियों के मौसम में यहां का नजारा सचमुच देखने लायक होता है और पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

11. कुर्ग (Coorg) – Winter Tourist Places

कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है, जो कि अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल और वादियों के लिए जाना जाता है।

मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों को यकीनन बेहद पसंद आने वाला है।

कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यह  हरी वादियों, चाय के बागान, कॉफ़ी के पेड़ और घने जंगलो के लिए भी जाना जाता है।

इसकी  प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।

यह सर्दी के मौसम में यह स्थान अन्य जगहों से गर्म रहता है, इसीलिए यहां देश और विदेश से भी सैलानी आते रहते हैं।

12. श्रीनगर (Srinagar)

श्रीनगर कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है और इसे ‘हेवन ऑन अर्थ’ के नाम से जाना जाता है। 

यह झेलम नदी के तट पर स्थित है जो प्राकृतिक स्थलों का अनूठा दृश्य पेश करता है

और सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

यह प्राकृतिक उद्यानों, खूबसूरत झीलों और क्षेत्रीय हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है।

यह बर्फ से ढकी चोटियों और भारी बर्फबारी के दौरान अद्भुत दिखता है।

13. डलहौजी (Dalhousie) – Winter Tourist Places

डलहौजी हिमालय की गौद में बसा एक सुरम्य हिल स्टेशन है जो सर्दियों में घूमने के लिए

सबसे अधिक देखने योग्य स्थानों में से एक है।

यह अपने उच्चे पहाड़ो, स्पार्कलिंग नदी, शानदार घाटियों और औपनिवेशिक घरों के लिए काफी लोकप्रिय है।

यहां स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला की हवा की महक और परिवेश देखने को मिलता है।

यहाँ का रमणीय खाज्जिअर को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

14. दार्जिलिंग (Darjeeling)

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसे “हिमालय की रानी” कहा जाता है।

सर्दियों में यहाँ का तापमान शुन्य से 2 डिग्री निचे तक चला जाता है। 

 यहाँ हरी चाय के बागान, शांत बौद्ध मठ मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

इसके अलाबे कंचनजंगा पर्वत, जापानी शांति शिवालय, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क,

टाइगर हिल भी सैलानियों को खूब भाता है। 

सर्दियों का आनंद लेने के लिए यह भारत का एक अच्छा जगह है।

15. तवांग (Tawang)

तवांग अरुणाचल प्रदेश में स्थित सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा जगह में एक है।

सर्दियों में यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियों का शानदार नजारा दिखता है।

यहां का तोर्ग्या महोत्सव और लोसार की यात्रा बहुत ही लोकप्रिय है।

आप इन्हें भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं : You may also like to read these.

आप हमारी वेबसाइट Learn With Vikas(https://learnwithvikas.com/) पे जाके और भी नए-नए जानकारी और बेहतरीन खबरों(news) को hindi में पढ़ सकते है।

By Vikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *