निर्मला सीतारमण

सीतारमण भारतीय राजनीति की एक लोकप्रिय नाम है।  

निर्मला जो वर्तमान में भारत की वित्त मंत्री हैं।

वह देश की कॉर्पोरेट(Corporate) मामलों की मंत्री भी हैं।

2014 से निर्मला सीतारमण राज्यसभा की  सदस्य हैं।

वह वित्त और कॉर्पोरेट मामलों से पहले अनेक पदों पर कार्यरत थी।  

वह राज्य मंत्री (वित्त मंत्रालय), वाणिज्य और उद्योग मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री के पदों पर रहीं।

दोस्तों आज हम इस ब्लॉग के द्वारा जानेंगे की निर्मला सीतारमण कौन है? 

उनकी जीवन परिचय, करियर, उपलब्धियों और हर मह्त्वपूर्ण कार्य के बारे में जानेंगे।  

तो टाइम को ना बरबाद करके चलिए नीचे दिए गए जानकारी को पढ़ते है।  

निर्मला सीतारमण का परिचय (Introduction Of Sitharaman )

पूरा नाम: निर्मला सीतारमण 

जन्म तारीख: 18 अगस्त 1959

जन्म स्थान: मदुरै, तमिलनाडु, भारत

शिक्षा: (बीए अर्थशास्त्र), (अर्थशास्त्र में एमए और एम.फिल।)

स्कूल: सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली

कॉलेज: सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

गृहनगर: तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, भारत

पेशा: राजनीतिज्ञ

राजनैतिक पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

विवाह की तारीख: 1986

कुल संपत्ति: 2.50 करोड़ (2022) 

सावित्री (माता) और नारायण सीतारमण ( पिता) है। 

निर्मला जी के पिता भारतीय रेलवे के लिए काम करते थे।

जबकि निर्मला जी की माता जी एक हाउस वाइफ थीं।  

निर्मला सीतारमण का पालन-पोषण एक तमिल अयंगर ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

वह एक भारतीय मिडिल क्लास फैमिली में रहती थी।  

सीतारमण जी को बचपन से ही देश की राजनैतिक क्षेत्र को समझने की गहरी चाह थी।   

निर्मला सीतारमण

सीतारमण की शिक्षा(Education Of Sitharaman )

  • निर्मला जी मद्रास और तिरुचिरापल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
  • उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज,  से अर्थशास्त्र की डिग्री प्राप्त  की।
  • इसके अलावा, उन्होंने 1984 में जेएनयू से मास्टर्स की पढ़ाई की।
  • यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड पर शोध प्रबंध में पीएचडी की है।
  • वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्रा भी हैं।
  • राजनीति से परे निर्मला सीतारमण जी एक बेहतरीन पाठक भी हैं। 
  • निर्मला जी को किताबे पढना बहुत अच्छा लगता है। 

और आज के समय में निर्मला सीतारमण जी एक भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ हैं।  

2019 से भारत के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

निर्मला जी भारत की पहली महिला Finance Minister है जो Union Budget को represent करती है। 

इसके अलावा निर्मला जी को भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी काफ़ी दिलचस्पी हैं। 

निर्मला सीतारमण जी को भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुनना भी बहुत पसंद है।  

व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन (Personal & Professional Life)

जेएनयू में भाग लेने के दौरान, निर्मला सीतारमण जी की मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई।

जेएनयू में दोनों एक साथ पढ़ते थे।  

राजनीतिक दर्शन का विरोध करने के बावजूद इस जोड़ी ने 1986 में शादी की। 

उनकी एक बेटी है जिसका नाम परकला वांगमयी है।

परकला प्रभाकर कांग्रेस की विचारधारा के थे जबकि सीतारमण का झुकाव भाजपा की ओर था। 

निर्मला जी अपने परिवार को काफ़ी समय देती हैं और राजनैतिक जिम्मेवारियां भी बहुत अच्छे से निभाती हैं।  

इस बात से हम सब यह समझ सकते है की निर्मला जी अपने करियर और परिवार को टाइम देने में काफी अच्छा बैलेंस रखती हैं।  

निर्मला सीतारमण का राजनीतिक उदय(Political Rise of Nirmala Sitharaman)

  • निर्मला सीतारमण 2006 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं।
  • 2010 में निर्मला सीतारमण जी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नामित किया गया।
  • 2014 भारतीय सरकार ने निर्मला सीतारमण जी को रक्षा मंत्री बनाया।  
  • 2016 मई में राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक सीट के लिए चुनाव लड़ा और निर्मला जी ने जीत हासिल की।
  • 3 सितम्बर 2017, इन्होने इस पद के लिए शपथ ग्रहण की है।  
  • 2019 एक मह्त्वपूर्ण वर्ष था जब निर्मला जी को वित्त मंत्री (Minister of Finance) बनाया गया।  

निर्मला जी हमारे देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बाद दूसरी महिला रक्षा मंत्री और पहली पूर्ण सामायिक महिला रक्षा मंत्री बनी। 

नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में निर्मला सीतारमण जी को एक जूनियर मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 

रक्षा मंत्री के रूप में, सीतारमण ने फ्रांस और भारत द्वारा राफेल विमान की खरीद के बारे में, विपक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ नरेंद्र मोदी प्रशासन का जमकर बचाव किया।

सीतारमण ने भाजपा का चुनावी मंच बनाने के प्रभारी समूह में भी काम किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने यह भी कहा की महिलाओं को अपने “कम्फर्ट जोन” से बाहर आने का प्रयास करना चाहिए।  

Law और Governmental क्षेत्र में हर महिला को रुचि रखनी चाहिए।

भारतीय गवर्नमेंट को कर्मशील और स्मार्ट महिलओं की ज़रूरत है।  

निर्मला सीतारमण जी मानती है की अधिक महिलाओं  की भागीदारी के साथ हम भारत को प्रगति का ऊँचा दर्जा दे सकते हैं। 

2017, भारत के पहले पूर्णकालिक रक्षा मंत्री( Full-Time Defense Minister Of India) 

  • निर्मला सीतारमण को 3 सितंबर, 2017 को रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया था।
  • वह पूर्णकालिक पद संभालने वाली पहली महिला है। इंदिरा गांधी के बाद यह दूसरी महिला है , जो रक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त है। 
  • निर्मला जी आज भारतीय नारी के लिए एक मिसाल हैं , जो नारी शक्ति को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण कर्तव्य को पूरा कर रही हैं।  
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी भारत के बजट को पेश करती है।  
  • साथ ही साथ वह महिला सशक्तीकरण पर जोर देती है।  
  • इस मॉडर्न युग में हर बच्चे और लड़की को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, और देश के अच्छे प्रगति के लिए सोचना चाहिए।  
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का मुख्य फोकस किसान, युवा, ट्रेन, जैविक खेती समेत अन्य क्षेत्र के बजट पर रहता था। 
  • साथ ही साथ निर्मला जी विकास मंत्रालय के लिए नयी योजनाएं और आंगनबाड़ियों को विकास के ऊपर फोकस रखती  है।  
  • निर्मला जी महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधाएं को प्रदान करने के लिए परिश्रम करती हैं।  
  • निर्मला सीतारमण जी का कर्तव्य संसद में वार्षिक केंद्रीय बजट पेश करना है, और आने वाले वित्तीय वर्ष में खर्च के लिए सरकार की योजना पेश करना उनका मुख्य ज़िम्मेदारी हैं। 

भारत के पहले पूर्णकालिक वित्त मंत्री

  • 31  मई,  2019, सीतारमण वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में कार्यालय में शामिल हुईं । 
  • भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। 
  • 5 जुलाई को सीतारमण ने अपना पहला बजट संसद में पेश किया। 
  • 1 फरवरी, 2020 को उन्होंने केंद्रीय बजट 2020-21 पेश किया।

निरमला जी की हर एक सफलता की कहानी से इस देश के महिलाओं को प्रेरणा दे रही है।

अपने प्रोफ़ेशनल जीवन में सफल होने के लिए हर मुश्किल और रुकावट से डरना छोड़ना पड़ेगा। 

ईमानदारी और कठोर परिश्रम से हर सफलता के राह को आसान बनाया जा सकता  है।

और देश के काम में एक मह्त्वपूर्ण योगदान दिया जा  सकता है। 

निर्मला सीतारमण का राजनीति में आने से पहले का  करियर(Career Before Joining Politics)

  • हैबिटेट में, निर्मला सीतारमण एक सेल्सपर्सन (लंदन में एक होम डेकोर स्टोर) थीं।
  • उन्होंने कृषि इंजीनियर्स एसोसिएशन (यूके) के लिए एक अर्थशास्त्री के सहायक के रूप में भी काम किया। 
  • उन्होंने  विकास विभाग में पीडब्ल्यूसी और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के साथ वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर भी काम किया है।
  • इसके अलावा, वह राष्ट्रीय महिला आयोग का हिस्सा थीं।
  • उनका अनुशासन व्यवहार और किताबों के प्रति उनके प्यार का मिश्रण बहुत लोगों को प्रेरणा देती है।  
  • कॉलेज के दिनों में Globalization और Impact on developing countries उनका मनपसंद सब्जेक्ट था। 
  • दोस्तों जैसा की हम जानते है निर्मला जी को किताबें पढ़ना पसंद है, इसलिए वह काम के लिए खुद प्रेस रिलीस भी बनाती है।
  • वह एक शिक्षाविद् थीं और वह हैदराबाद में “Pranava” की संस्थापक सदस्य थी।  

निर्मला सीतारमण जी ने अपने बेहतरीन कार्य करके सिद्ध किया है की आप अपने जीवन में सफलता की हर ऊंचाई को प्राप्त कर सकते है।  

अपनी मेहनत, क्षमताओं पर भरोसा रखें और धैर्य बनाए रखने से आप अपनी कामयाबी की सीढ़ियों को आसानी से चढ़ सकते है।  

COVID-19 महामारी के बीच, सहायता आपूर्ति(Amid the COVID-19 Pandemic, Aid Supplies)

दोस्तों जैसा की आप जानते है COVID-19 का pandemic era बहुत ही कठिन वक़्त था ।

पूरे भारत और बाकी देशों के लिए।

कितने लोग corona virus के संक्रमण से मौत के मुँह में चले गए। 

COVID-19 pandemic के समय के बाद निर्मला सीतारमण जी इस देश के लिए काफी सर्वोत्तम निर्णय लिए जिससे देश में सकारात्मक बदलाव आ सके। उन्होंने जीवन और आजीविका दोनों को बचाने के दोहरे लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया। 

जी हाँ!! उन्होंने बड़े पैमाने पर वैक्सीन ‘मैत्री’ निर्यात कार्यक्रम शुरू किया। 

  • उन्होंने COVID-19 टीकों की 66.3 मिलियन से अधिक खुराकें दुनिया भर के 95 देशों को निर्यात कीं।  
  • सीतारमण ने COVID-19 संकट के बाद आर्थिक प्रतिक्रिया कार्य बल के रूप में पदभार संभाला।
  • भारत सरकार और केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की गयी थी।
  • राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक समाचार सम्मेलन आयोजित किया, जिसे “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के रूप में जाना जाता है।
  • प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री दोनों ने संकेत दिया कि यह विशाल पैकेज भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करेगा।
  • दोस्तों उन्होंने भारत सरकार के साथ कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों को राहत प्रदान करने के लिए कई उपाय किए थे।

महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था का संचालन(Steering the economy during pandemic )

Covid-19 के pandemic के बाद निर्मला जी ने देश के डेवलपमेंट को लेके काफी योगदान दिया।

उन्होंने गंभीरता से फाइनेंस मिनिस्टर के भूमिका को निभाने के लिए आर्थिक राहत के लिए कई नए उपायों को जोड़ा गया।  

  • मई में, एफएम ने महामारी के दौरान केंद्र द्वारा घोषित ₹20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के अंतिम चरण को पूरा किया। 
  • जिसमें कई सुधार, राजकोषीय और तरलता उपाय शामिल थे। 
  • क्या वित्त मंत्री द्वारा लिए गए आर्थिक निर्णय अर्थव्यवस्था को मौजूदा स्थिति से बचाएंगे।
  • उन्होंने भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था के महत्व को कुशलता से समझा और उसके प्रति काफी नए आइडियाज को काम में लगाया।  

निर्मला सीतारमण जी भारत की एक बेहतरीन finance minister है। 

उनको अपनी हर नियम और जिम्मेदारियाँ को अनुशासन से निभाना आता है।  

साथ ही साथ वह मॉडर्न नई पद्धति और देश के विकास के लिए सर्वोत्तम कार्य कर रही है।  

निर्मला सीतारमण को पांच प्रमुख मोर्चों पर लड़ना होगा:

  • जैसे की घरेलू मांग को पटरी पर लाने  का काम।  
  • रोजगार को और बेहतर करना होगा।  
  • ऋण की कमी को समाप्त करना शामिल है।
  • भले ही बैंकों को अपनी बहीखाते में संपत्ति का हिस्सा कम करने में कुछ सफलता मिली हो।  
  • मुद्रास्फीति को प्रभावित किए बिना,  ट्रैक पर निवेश प्राप्त किए बिना, खर्च बढ़ाना एक और चुनौती बनी हुई है।  

यह पांच प्रमुख मोर्चों है जिनमे देश बदलाव की दिया को खोज रही है। 

   और हम सबको निर्मला जी से उम्मीद है।

 आने  वाले टाइम में वह और बेहतर प्लान्स को देश लिए लाएंगी।  

और देश के सफल भविष्य के लिए development के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगी।  

सीतारमण की मान्यताएं(Sitharaman’s  Beliefs)

हमें मानना पड़ेगा की निर्मला सीतारमण वाकई में एक लोकप्रिय और परिश्रमी फाइनेंस मिनिस्टर है।  

  • इसके अलावा, फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें, 2019 में दुनिया की 34 वीं सबसे प्रभावशाली महिला के रूप में नामित किया।
  • भारत की सबसे सफल महिलाओं में से एक निर्मला सीतारमण हैं।
  • सीतारमण जी देश की सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।
  • जिन्होंने देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई पदों पर कार्य किया है।
  • निर्मला जी कहती है: युवाओं को उन कौशलों पर फैसला करना चाहिए जिन्हें वे सुधारना चाहते हैं।  
  • और देश को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को भी आगे आना पड़ेगा।  
  • यह सच बात भी है की आजकल के युवाओं के लिए निर्मला जी एक प्रेरक रोल मॉडल है।  
आखरी श्ब्द (Last Words)

अगर आप भी अपनी ज़िन्दगी में कुछ बेहतर करना चाहते है तो निर्मला सीतारमण जी से प्रेरणा लेना बहुत ज़रूरी है। 

आने वाले समय में youth को ही इस देश के भविष्य को संभालना है।

निर्मला जी ने अपने करियर को अनुशासन और उत्साह से साथ हर सफलता के मुकाम को प्राप्त किया।

हमें आज अपने फाइनेंस मिनिस्टर से बहुत कुछ सिखने को मिला। 

खासकर महिलाओँ को और परिश्रम कर देश के लिए और अपने लिए एक बेहतर मुकाम को हासिल करना सीखना होगा।  

दोस्तों हम आशा करते है की इस ब्लॉग को पढ़कर आप भी जीवन में कुछ मह्त्वपूर्ण करने का सोचें। 

आप इन्हें भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं

शी जिनपिंग कैसे बने चीन के सबसे ताकतवर नेता, शी का खेतिहर मजदुर से लेकर सत्ता तक का सफर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में जाने

प्रफुल्ल चंद्र राय ऐसे वैज्ञानिक थे जिनकी बात न गाँधी काट पाते थे न नेहरू

वायु प्रदूषण क्या होता है ? मानव जाति पर वायु प्रदूषण का क्या प्रभाव पड़ता है ?

वैष्णो देवी मंदिर कब अस्तित्व में आया? और किसने लगाया मंदिर का पता?

बाल दिवस क्या है? भारत में बाल दिवस मनाना कब से  शुरू हुआ ? बाल दिवस क्यों मनाया जाता है ?

जानिये कैसे द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति?

संत स्वामी रामानन्द की जीवन कथा

कॉमेडियन कादर खान का फिल्मी सफर

आप हमारी वेबसाइट Learn With Vikas(https://learnwithvikas.com/) पे जाके और भी नए-नए जानकारी और बेहतरीन खबरों(news) को पढ़ सकते है।

By Vikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *