हिमा-दास

हिमा दास का नाम उन लड़कियों में से एक है जिसने अपने खेल से भारत का नाम रौशन किया है।

वह एक भारतीय एथलीट हैं जो असम की रहने वाली हैं।

वह आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली

पहली और एकमात्र  भारतीय एथलीट हैं।

हिमा दास शुरू में फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहती थी

लेकिन स्कूल के समय में ही शमसुल हक नाम के एक शिक्षक ने हिमा दास की प्रतिभा को पहचान लिया था।

शमसुल हक ने हिमा दास को एथलीट में अपना  करियर बनाने की सलाह दी और हेमा सहमत हो गयी।

प्रशिक्षक शमसुल हक की सलाह पर हिमा छोटी और मध्यम दूरी की दौड़ में भाग लेना शुरू कर दिया।                                                          

हिमा दास का जन्म:(Birth of Hima Das)   

 हिमा दास का जन्म 9 जनवरी 2000 को असम के नागांव जिले के कंधुलीमारी गांव

के पास एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रणजीत दास तथा माता का नाम जोनाली  दास हैं।

इनके पिता अपने राज्य में चावल की खेती किया करते हैं।

जबकि इनकी मां घर को संभालती हैं।

इनके परिवार में इनके माता पिता के अलावा इनके पांच भाई और बहन हैं ।

वह अपने माता पिता की सबसे छोटी बेटी हैं।                                                                                                                                                  

हिमा दास की शिक्षा व रूचि: (Education and interests of Hima Das)   

हिमा दास आज जहां पहुंची हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

उसने मई 2019 में अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की।

वह वर्तमान में कॉटन यूनिवर्सिटी, असोस से बीए की डिग्री हासिल कर रही हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक शमशुल शेख ने ही फुटबॉल खेलते हुए उनकी

अविश्वसनीय गति को देखकर उन्हें एथलीट खेलने का सुझाव दिया।

शमशुल हक़ ने हिमा दास की  मुलाकात  नगाँव स्पोर्ट्स एसोसिएशन के गौरी शंकर रॉय से कराई।

इसके बाद हिमा दास का चयन  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हो गया और यहाँ उसने  दो स्वर्ण पदक जीतीं।

हिमा दास ने गेम के लिए छोड़ दी परीक्षा ( Hima Das left the exam for the game)

4 अप्रॅल से 15 अप्रॅल के बीच 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट टूर्नामेंट  हुए।

हिमा टूर्नामेंट से पहले दुविधा में थीं। क्योंकि उसी दौरान उनकी बोर्ड परीक्षाएं होने वाली थीं।

घरवालों ने कहा कि खेलने का ऐसा मौका 4 साल के बाद ही मिलेगा, बोर्ड परीक्षा अगले साल भी हो सकती है।

हिमा की उलझन दूर हुई। कॉमनवेल्थ में 400 मीटर की रेस में वे छठे स्थान पर रहीं।

4X400 रिले रेस में उनकी टीम सातवें स्थान पर रही।

अगले साल उन्होंने परीक्षा दी। 2019 में असम बोर्ड के रिजल्ट आए।

उसने फर्स्ट डिविजन से बारहवीं की परीक्षा पास की  ।  

हिमा दास

                                                                                                       

हिमा दास के बारे में कुछ और जानकारी(Some more details about Hima daas)

हिमा दास की जन्म तिथि 9 जनवरी सन 2000 है।

उनका जन्म असम राज्य के नगांव जिले के धिंग नामक गांव में हुआ है।                                                                                             

पूरा नाम : हिमा दास

उपनाम : ढिंग एक्सप्रेस, सोम जय,गोल्डन गर्ल

जन्म : 9 जनवरी 2000

जन्म स्थान : कंधुलिमारी गांव, ढिंग,नगांव, असम, भारत

आयु/उम्र : 22 वर्ष

जन्मदिन : 9 जनवरी

पेशा : एथलीट

राष्ट्रीयता : भारतीय

धर्म : हिंदू धर्म

गृहनगर : नागांव, असम

ऊंचाई : (लगभग) 1.65 मीटर या165 सेंटीमीटर

वजन:(लगभग)   54 Kg

नेट वर्थ : ज्ञात नहीं                                                                                         

इंटरनेश्नल रेसिंग प्रतियोगिताओं में महज 19 दिन में लगातार 5 गोल्ड मेडल जीतकर

खुद का  व देश का नाम रोशन करने वाली इस बेटी को धिंग एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है                                                                                                                                                     

हिमा दास का  स्पोर्ट्स में आने  का सफर:(The journey of Hima Das coming into sports)  

हिमा दास का बचपन से ही स्पोर्ट की ओर झुकाव था ।

और ये बचपन से ही कई तरह के स्पोर्ट खेला करती थी।

कहा जाता है कि हिमा अपने स्कूल के दिनों में लड़कों के साथ मिलकर फुटबॉल खेला करती थी ।

और इसी दौरान ही इनका स्टैमिना काफी बढ़ गया था।

जिसकी वजह से ये दौड़ते समय जल्दी से नहीं थकती थी ।

हिमा को एक रेसर बनने की सलाह सबसे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय के

फिजिकल एजुकेशन के टीचर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद

हिमा ने अपना ध्यान रेसिंग में लगाना शुरू कर दिया था।

और इन्होंने कई तरह की रेस से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना भी शुरू कर दिया था।

रनिंग ट्रैक की सुविधा मौजूद नहीं होने के चलते, हिमा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में

रेसिंग की प्रक्टिस फुटबॉल मैदान में की थी।                                                                          

खेल (Sport)

देश :    भारत

खेल :  ट्रैक और फील्ड

इवेंट (स्प्रिंट)  :100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर

कोच :  निपोन दास,गैलिना बुखारिना,एलिना और नबजीत मालाकार                                                                                                                                                                                      

हिमा दास के रिकॉर्ड:(Records of Hima Das)  

*अप्रैल 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गए कॉमनवेल्थ खेलों की 400 मीटर की स्पर्धा में

हिमा दास ने 51.32 सेकेंड में दौर पूरी करते हुए छठवाँ स्थान प्राप्त किया था।

4X400 मीटर स्पर्धा में उन्होंने सातवां स्थान प्राप्त किया था।                                                                            

हाल ही में गुवाहाटी में हुई अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

इसके अलावा 2018 में 18वें  एशियाई खेल जकार्ता में हिमा दास ने दूसरी बार महिला 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर रजत पदक जीता है।

2019 में हिमा ने पहला गोल्ड मेडल 2 जुलाई को ‘पोज़नान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स’ में 200 मीटर की रेस में जीता था।

इस रेस को उन्होंने 23.65 सेकंड में पूरा कर गोल्ड जीता था।

7 जुलाई 2019 को पोलैंड में ‘कुटनो एथलेटिक्स मीट’ के दौरान 200 मीटर रेस को

हिमा ने 23.97 सेकंड में पूरा करके दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया था।

13 जुलाई 2019 को हिमा ने चेक रिपब्लिक में हुई ‘क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स’ में

महिलाओं की 200 मीटर रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा कर फिर से तीसरा गोल्ड मेडल हासिल किया था।

19 साल की हिमा ने बुधवार 17 जुलाई 2019 को चेक रिपब्लिक में आयोजित

‘ताबोर एथलेटिक्स मीट’ के दौरान महिलाओं की 200 मीटर रेस को 23.25 सेकेंड में

पूरा कर फिर से चौथा गोल्ड मेडल हासिल किया।

इस दौरान हिमा अपने रिकॉर्ड (23.10 सेकंड) के बेहद करीब पहुंच गई थी लेकिन वो इसे तोड़ नहीं पाईं।

उसने चेक गणराज्य में ही शनिवार 20 जुलाई 2019 में 400 मीटर की स्पर्धा दौड़ में

52.09 सेकेंड के समय में जीत हासिल की।

हिमा का जुलाई मास 2019 में मात्र 19 दिनों के भीतर प्राप्त किया गया यह पांचवां स्वर्ण पदक था ।                                  

हिमा दास ने इंटरनेशनल रेसिंग प्रतियोगिता में लगातार 5 गोल्ड मेडल जीते हैं।

इसके अलावा उन्होंने विश्व अंडर 20 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है ।

तथा ऐसा करने वाली वो देश की पहली महिला एथलीट हैं।                                                               

व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:  (Hima Das’s personal best performance)

100 मीटर- (11.74 सेकेंड में),

200 मीटर- (23.10 सेकेंड में),

400 मीटर- (50.79 सेकेंड में) तथा

4X400 मीटर रिले- (3:33.61 में)।

पदक (Medals)

12 जुलाई 2018 को, उन्होंने फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीता।

जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं के 4×400 मीटर में स्वर्ण पदक

2018 में जकार्ता आयोजित एशियाई खेलों में 400 मीटर की दौड़ में रजत पदक

जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेलों में मिश्रित 4×400 मीटर में स्वर्ण पदक

2 जुलाई 2019 को पोलैंड में आयोजित पॉज़्नान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स (Poznan Athletics Grand Prix) में 200 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक

7 जुलाई 2019 को पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट (Kutno Athletics Meet) में 200 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक

13 जुलाई 2019 को चेक गणराज्य में क्लाडनो एथलेटिक्स मीट (Kladno Athletics Meet) में 200 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक

17 जुलाई 2019 को चेक गणराज्य में ताबोर एथलेटिक्स मीट (Tabor Athletics Meet) में 200 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक

20 जुलाई 2019 को, नोव मेस्टो, चेक गणराज्य में 400 मीटर में स्वर्ण पदक

 पुरस्कार और सम्मान: (Awards and Honors of Hima Das)

*25 सितंबर 2018 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

*हिमा दास असम की दूसरी एथलीट हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

*14 नवंबर 2018 को, यूनिसेफ इंडिया ने हिमा दास को पहली ‘युवा राजदूत’ नियुक्त किया था।

*1 नवंबर 2019 को, हिमा दास अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा संचालित भारत के प्रसिद्ध टीवी रियलिटी-शो कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दीं।

*हिमा दास को असम सरकार द्वारा खेल के लिए असम ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था।

*जुलाई 2019 में, बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क ने भारतीय एथलीट हिमा दास को सम्मानित करने के लिए एक बाघिन शावक को ‘हिमा’ नाम दिया था। 

हिमा दास से जुड़ी हुई कुछ अन्य जानकारियां : (Some other information related to Hima Das )

*2018 में, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व U20 चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्विटर पर बधाई दी थी।       

*हिमा दास असम फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

*अक्टूबर 2018 में, जीक्यू इंडिया मैगज़ीन ने हिमा दास को “यंग इंडियन ऑफ़ द ईयर” के रूप में अपने कवर पर दिखाया था

*एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने स्वर्ण पदक जीतने से पहले

उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया था,

लेकिन बाद में हिमा दास के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनसे माफी मांगी थी।                                                                                                                                    

हिमा दास अभी क्या कर रही है?: (What is Hima Das doing now?)

ऐसे स्प्रिंटर को असम पुलिस में उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में शामिल किया गया है।

यह कार्यक्रम फरवरी में असम के गुवाहाटी में हुआ।                                                                                       

आप इन्हें भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं

2022 के फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट विजेता किलियन एम्बाप्पे की जीवनी

गौतम गंभीर का क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर राजनीति तक का सफर
क्रिकेट विश्व कप क्या है ? इसकी शुरुआत कब और कहाँ हुई ?
मैरी कॉम एक शानदार बॉक्सिंग करियर की बेहतरीन मिसाल

युवराज सिंह एक भारतीय क्रिकेट जिसने लगाए छह गेंदों पर छह छक्‍के।

भारत के नवाब क्रिकेटर नवाब पटौदी का बचपन और प्रारंभिक जीवन

सुनील गावस्कर का जीवन परिचय

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

जानिये कौन है क्रिकेटर संजू सैमसन जिसे भारतीय टीम में मौका नहीं दिए जाने पर लगातार बातें हो रही हैं

अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के कारन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने वाले फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी

आप हमारी वेबसाइट Learn With Vikas(https://learnwithvikas.com/) पे जाके और भी नए-नए जानकारी और बेहतरीन खबरों(news) को पढ़ सकते है।

By Vikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *