Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर का पूरा नाम सुनील मनोहर गावस्कर है।

इनके पिता का नाम मनोहर गावस्कर है, और माता का नाम मीनल गावस्कर है।

सुनील ने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर हाई स्कूल

और किलासेंटएक्सएयर कॉलेज ऑटोनॉमस, मुंबई से की थी।

भारत के महान क्रिकेटर सुनील गवास्कर विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक है।

जिन्होंने भारत के लिए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

सुनील गावस्कर को भारतीय टेस्ट इतिहास के महान सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

गावस्कर ने क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड बनाए, जो लंबे समय तक कायम रहे।

सुनील गावस्कर को “सनी” के नाम से भी जाना जाता है।

पुस्तकें पढ़ने और संगीत सुनने का उन्हें बहुत ही शौक़ है।

उन्होंने स्वयं भी ‘सनी डेज़’ नामक एक पुस्तक लिखी है और हमेशा लोगों से क्रिकेट की शब्दावली में बात करते हैं।

सुनील गावस्कर मैरिड लाइफ (Sunil Gavaskar Married Life)

जिसका नाम रोहन गावस्कर है। उनका पुत्र रोहन भी रणजी ट्राफी के लिए क्रिकेट खेलता रहा है। हालांकि उसने भारत के लिए कुछ एकदिवसीय मैच भी खेले है लेकिन उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली।

सुनील गावस्कर का करियर (Sunil Gavaskar Starting Career)


अपने पढाई के दिनों से ही सनी एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे।

1966 में, उन्होंने रणजी के मंचो में अपनी शुरुआत की।

कॉलेज में लोग उनके खेल के दीवाने हुआ करते थे।

कर्नाटक के खिलाफ एक रणजी मैच में खेलते हुए, उन्होंने फिर से दोहरा शतक बनाया

और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उन्हें 1971 मे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम मे चुना गया था।

भारतीय क्रिकेट को जिस सलामी बल्लेबाज की तलाश थी उसकी तलाश 1971 में पूरी हुई।

जब सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ये सिर्फ एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं,

जिन्होंने एक सिंगल वर्ष में एक हज़ार से ज्यादा रन बनाए हैं

और यह जादू उन्होंने चार-चार बार करके दिखाया है।

1975-76 में न्यूज़ीलैण्ड के दौरे के समय गावस्कर ने भारतीय टीम का नेतृत्व भी दिया,

जिसमें भारत विजयी रहा। 1978-79 में जब वेस्टइंडीज़ की टीम ने भारत का दौरा किया था,

उस समय भी उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

उसमें सुनील गावस्कर ने एक साथ कई रिकार्ड और कीर्तिमान स्थापित किए।

उन्होंने 34 शतक बनाए जो उस समय तक सबसे ज्यादा थे।

इस प्रकार शतक बनाने और सबसे अधिक रन बटोरने के मामले में वह सबसे आगे निकल गए थे।

Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर का रेकॉर्ड्स (Sunil Gavaskar Records List)

  • सुनील गावस्कर ने सर्वाधिक 34 शतक बनाने का रिकार्ड बनाया।
  • टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले विश्व के प्रथम खिलाड़ी बने।
  • बाद में एलन बार्डर ने उनका रिकार्ड तोड़ा।
  • एक वर्ष में 1984 रन बनाने का रिकार्ड भी सुनील गावस्कर के नाम है।
  • 17 अक्टूबर, 1978 से 1979 के बीच 2 दोहरा, 6 शतक, 9 अर्धशतक लगाकर रन बनाने का अभूतपूर्व रिकार्ड बनाया।

सुनील गावस्कर को मिले पुरस्कार और सम्मान (Sunil Gavaskar The Honors)

  • 1975 में ‘अर्जून अवार्ड’ दिया गया
  • 1980 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ अवार्ड दिया गया
  • 1980 में आईसीसी द्वारा विस्डेन अवार्ड दिया गया

आप इन्हें भी पढ़ना पसंद कर सकते हैं

गेट परीक्षा की तैयारी कैसे  करे?
मुकेश अंबानी की सफलता का राज जाने
छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा का वर्णन

संत स्वामी रामानन्द की जीवन कथा

कॉमेडी के जादूगर कादर खान का फिल्मी सफर

प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता कपिल शर्मा

मैरी कॉम एक चैंपियन भारतीय मुक्केबाज

अजीम प्रेमजी सबसे बड़े दानवीर

सशक्त भारत बनाने के लिए निर्मला सीतारमन की भूमिका

प्रिंस ऑफ कोलकाता का दिलचस्प क्रिकेट करियर

बॉलीवुड और दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की जीवनी।

आप हमारी वेबसाइट Learn With Vikas(https://learnwithvikas.com/) पे जाके और भी नए-नए जानकारी और बेहतरीन खबरों(news) को पढ़ सकते है।

By Vikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *